फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone of 88 projects in Agra

CM Yogi in Agra: मुख्यमंत्री योगी ने आगरा को दी सौगात, 88 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mon, 28 Nov 2022 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 04:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तारघर मैदान में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone of 88 projects in Agra
मंच पर सीएम योगी, मंत्री व विधायकगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने सोमवार को तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, मेयर और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी दोपहर को राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से पहले मैनपुरी गए। वहां से चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस आगरा आए। कार्यक्रम स्थल पर मेयर नवीन जैन और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। उन्हें पुष्पमाला पहनाई। मेयर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी-योगी के नारे लगाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone of 88 projects in Agra
सीएम योगी के कार्यक्रम में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में महिलाएं भी पहुंचीं 

सीएम योगी के कार्यक्रम में इनवेस्टर्स समिट से संबंधित तीन शॉर्ट फिल्मों का प्रसारण किया गया। इन फिल्मों में उत्तर प्रदेश में व्यापारिक प्रगति व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया। स्कूली बच्चे विभिन्न वेशभूषा में पहुंचे। 

CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone of 88 projects in Agra
सीएम योगी के कार्यक्रम में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां 

कार्यक्रम स्थल तारघर मैदान में दोपहर 12 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री के आगमने से पहले विधायक और मंत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एक स्कूल के बच्चे शरीर पर बॉडी पेंटिंग से योगी लिखा था। आई लव इंडिया जैसे टैटू बने थे। रंग-बिरंग परिधानों में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed