{"_id":"629e08cd69d5815b3f094466","slug":"cm-yogi-adityanath-in-vrindavan-mathura-for-two-days-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Mathura Visit: वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दूसरे कार्यकाल में पहली बार हुआ आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Mathura Visit: वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दूसरे कार्यकाल में पहली बार हुआ आगमन
Mon, 06 Jun 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:59 PM IST
सार
सूबे की सत्ता में दूसरी बार काबिज होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ छह जून को आज पहली बार वृंदावन पहुंचे। पवन हंस हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से उनका काफिला सीधे बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
बांके बिहारी के सीएम योगी ने किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गए हैं। सोमवार शाम सीएम योगी का पवन हंस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा पहरे के बीच मुख्यमंत्री का काफिला बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ। सीएम यहां ने बांके बिहारी के दर्शन किये, जिसके बाद वे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- सोमवार रात 8:55 बजे वेटरनेरी विवि स्थित वीआईपी गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
- मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन व पूजन करेंगे।
- 8:45 से 9:15 बजे रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे।
- 9:15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- रमणरेती आश्रम स्थित हेलीपैड से 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:10 बजे बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे।
- 11:15 बजे राधारानी मंदिर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:25 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जहां 11:40 बजे तक दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
- 11:50 बजे विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।
- 12:20 बजे लखनऊ खेरिया हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरकर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन