{"_id":"682795aa6325022cc60905fd","slug":"cm-will-inaugurate-schemes-worth-724-crores-kasganj-news-c-175-1-kas1001-131989-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 724 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 724 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान एसपी अंकिता शर्मा से व्यवस्थाओं के
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 मई को जिले में 724 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन ने लोकार्पण व शिलान्यास कराए जाने वाली परियोजनाओं की पट्टिकाएं तैयार करा ली हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुलिस लाइन परिसर के आवासीय भवन के निर्माण कार्य व आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा अल्लीपुर बरबारा सहसवान के गंगानदी के सेतु एवं पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य, कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली मार्ग के चौड़ीकरण, कैनाल रूट बाईपास के कालीनदी सेतु, धुमरी-एटा से सिढ़पुरा तक मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं नगरपालिका कासगंज की पुनर्गठन पेयजल योजना, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय ग्राम नवादा, गढ़ी-पंचगाई ढोलना मार्ग चौड़ीकरण, एटा-सहावर-अमांपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं अमांपुर मोहनपुर मार्ग के चौड़ीकरण सहित अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह सभी मुख्य योजनाएं हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी लोकार्पण व शिलान्यास में शामिल हैं।
एडीजी, डीआईजी ने लिया पुलिस लाइन का जायजा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने नई पुलिस लाइन का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री 19 मई को इसका लोकार्पण करेंगे। पुलिस लाइन परिसर में हेलिपैड बनाया जा रहा है। जनसभा के लिए मंच और पंडाल भी लगाने का काम जारी है।एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने निरीक्षण के बाद बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 191 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस लाइन का निर्माण हुआ है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 मई को करेंगे।