{"_id":"62af5d586d0353692f6991c6","slug":"clouds-remained-in-the-sky-the-mercury-dropped-to-38-degrees-kasganj-news-agr53737775","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए रहे बादल, पारा लुढ़क कर रह गया 38 डिग्री तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए रहे बादल, पारा लुढ़क कर रह गया 38 डिग्री तक
विज्ञापन
कासगंज दोपहर के समय आसमान में छाये काले बादल।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। सुबह के समय शीतल हवा के झोकों ने लोगों को काफी राहत दी। पारा लुढ़क कर 38 डिग्री तक रह गया। मौसम विभाग सोमवार को बारिश होने के संकेत दे रहा है, जिससे पारा ओर नीचे आने की संभावना जताई जा रही है।
बादलों ने सुबह से ही आसमान में डेरा डाल लिया। इसी के साथ ही शीतल हवाएं चलने लगी। 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को काफी राहत दी। कई दिनों से गर्मी से अकुलाए लोग मौसम के इस मिजाज को देख काफी खुश नजर आए। सुबह के समय न्यूनतम पारा 28 डिग्री तक रहा।
दोपहर के समय भी पारा अधिक नहीं चढ़ा। अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंचा। आसमान में बादलों एवं हवा के झोंकों के चलते लोगों को अधिक गर्मी महसूस नहीं हो सकी। मौसम विभाग के द्वारा सोमवार को बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। बादलों को देख जहां मक्का उत्पादक किसान चिंतित हैं वहीं धान उत्पादक किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसान रामवीर का कहना है कि यदि बारिश हो जाती है तो धान की रोपाई में आसानी हो जाएगी।