फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds prevailed throughout the day, farmers looked troubled

दिन भर छाए रहे बादल, परेशान रहे किसान

Thu, 18 Nov 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, farmers looked troubled
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए थे। ये इतने घने थे कि पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे मौसम सर्द रहा। वहीं बारिश की आंशका के चलते किसान भी परेशान रहे। अगर बारिश होती है तो धान और आलू की फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना अब शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके चलते मौसम सर्द रहा। लोगों को उम्मीद थी कि दिन में बादल हटने के बाद धूप निकलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिनभर घने बादलों के बीच सूरज नजर नहीं आया। अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश की आशंका के चलते किसान परेशान दिखे। वर्तमान में धान की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो किसानों को नुकसान होगा। वहीं खेतों में आलू की बुवाई का काम चल रहा है। बारिश से हाल ही में बोया गया आलू खराब होने के साथ बुवाई का काम एक सप्ताह के लिए पिछड़ जाएगा। किसान मौसम साफ होने की आस में बैठे हैं।
विज्ञापन

---
बारिश की कम है उम्मीद
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार आगामी दो दिन में बारिश की आशंका कम है। पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 नवंबर को भी मध्यम बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने किसानों को खेतों में कटी पड़ी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed