फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds persisted throughout the day; the mercury dropped by five degrees Celsius.

Agra News: पूरे दिन छाए रहे बादल, पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Fri, 30 Oct 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Clouds persisted throughout the day; the mercury dropped by five degrees Celsius.
आगरा। बदलते मौसम के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगह मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है।
विज्ञापन

सुबह और देर शाम लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसमें पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed