{"_id":"612e22148ebc3e264c115b21","slug":"clouds-in-the-sky-it-rained-during-the-day-mainpuri-news-agr5057597191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। दिन में तेज बारिश ने लोगों को और राहत दिलाई। मौसम अनुकूल रहा तो लोगों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। बाजारों में भी शाम को भीड़ अधिक रही। वहीं पार्कों में भी बच्चे मौज मस्ती करते नजर आए।
बीते दो दिनों से बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। मंगलवार को भी ये राहत बरकरार रही। सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक जहां बादल छाए रहे तो वहीं अपराह्न तीन बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज तो नहीं हुई, लेकिन हल्की बारिश से ही एक बार फिर मौसम में ठंडक और बढ़ गई है। इसके चलते लोगों के चेहरे खिले नजर आए। न्यूनतम तापमान शाम को 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी ने नहीं सताया तो लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकले। साथ ही पार्कों में भी बच्चों ने खूब मस्ती की। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश होने से मौसम में ठंडक रहने की संभावना है।
----
खेतों में लहलहाने लगी धान की फसल
लगातार तीन दिन से बारिश होने और बादल छाए रहने से धान की फसल लहलहाने लगी है। एक ओर जहां मौसम ठंडा हो तो वहीं बारिश से फसलों को पानी भी मिल जाता है। इसके चलते धान की फसल का विकास भी अच्छा हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि धान की फसल के लिए ये मौसम उपयुक्त है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो धान का उत्पादन बेहतर होगा।