फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds in the morning, sunshine in the afternoon

सुबह छाए रहे बादल, दोपहर बाद निकली धूप

Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning, sunshine in the afternoon
मैनपुरी। सोमवार को भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह गलन के साथ ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन उसमें तेजी न होने के चलते राहत नहीं मिल सकी। शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से सर्दी अपना असर दिखा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके चलते मैनपुरी प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं सोमवार को भी सर्दी ने पूरा असर दिखाया। सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के सुधार के साथ पांच डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ तो धूप भी निकली। धूप में तेजी न होने के चलते तापमान में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया। शाम होते ही सर्द हवा और गलन ने फिर एक बार लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इसके चलते रात को भी जल्द ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 18 जनवरी को बादल छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed