फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clothes of a girl going for coaching were torn kept screaming no one showed mercy

UP: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के फाड़ दिए कपड़े, घर में घुसकर किया दुष्कर्म...वो चीखती रही, नहीं आया रहम

Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि कोचिंग जाते समय आरोपी ने उसे बीच सड़क पर पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। 
 

विज्ञापन
Clothes of a girl going for coaching were torn kept screaming no one showed mercy
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने गैर समुदाय के युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। सीओ सिटी ने बताया कि युवती की ओर से पहले भी केस दर्ज कराया गया था। मगर जांच में मामला सामान्य मारपीट का निकला। दिए गए प्रार्थना पत्र पर जांच कर वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी कार्यालय पहुंच कर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं। तभी तीन सगे भाई व अन्य साथी ने उन्हें घेर लिया और हरकत करने लगे। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिसूचक गालियां देते हुए केस वापस लेने की धमकी दी। उनकी सूचना पर पुलिस को आता देख आरोपी वहां से चले गए। वह घर पर पहुंची तो एक आरोपी तमंचे लेकर घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो तुझे और परिवार के लोगों को जान से मार डालेंगे।

 
विज्ञापन

उक्त शिकायत को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से कुछ समय पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिस होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच के दौरान वह होटल डेढ़ साल से बंद पाया गया। युवती ने खुद भी बहकावे में आकर आरोप लगाने की बात कही थी। जांच में केस सामान्य मारपीट का पाया गया था। युवती की ओर से अब फिर प्रार्थनापत्र दिया गया है। जांच की जाएगी, जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed