फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Closed Kamtari's school again populated

बंद पड़ी कमतरी की पाठशाला फिर आबाद

Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Closed Kamtari's school again populated
0 साल बाद आबाद हुई कमतरी की संस्कृत पाठशाला,पढे थे दो दर्जन आईएएस और पीसीएस अफसर - फोटो : Agra Dehat
बाह। क्षेत्र के कमतरी गांव की बंद पड़ी संस्कृत पाठशाला फिर से आबाद हो गई है। शिक्षक नहीं होने से 2018 से इसमें ताला लटक रहा था। नवंबर में पाठशाला में तीन शिक्षकों की नियुक्ति के साथ 30 छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि कमतरी की संस्कृत पाठशाला से 24 विद्यार्थी ऐसे निकले हैं, जो आईएएस और पीसीएस अफसर बने। वहीं पाठशाला बंद होने से इसका भवन भी जर्जर हो चुका था। एक नवंबर से पाठशाला में नियुक्ति के बाद तीन शिक्षक संतोष शर्मा, डॉ. नितेश शर्मा, प्रतिभा राठौर पढ़ाने के लिए पहुंचने लगे है। महीने भर में 30 छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी हो गया है।
विज्ञापन

प्रबंधक युगुल किशोर चतुर्वेदी ने सफाई, पुताई करा दी है। मरम्मत का काम भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि पाठशाला 1911 में अस्तित्व में आई थी। 1975 में वित्तीय सहायता मिली थी। कुछ साल सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे भी इसका संचालन हुआ था। इधर, मंगलवार को पाठशाला में पढ़ने पहुंचे कक्षा सात के विकास, देवकी, कक्षा छह के पूनम, विशाल ने बताया कि संस्कृत की पढ़ाई को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed