फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clerk not ready to go to blocks resource centers, BSA sought clarification

ब्लाकों संसाधन केंद्रों पर जाने को तैयार नहीं लिपिक, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Clerk not ready to go to blocks resource centers, BSA sought clarification
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में कई वर्षों से एक ही पटल पर जमें लिपिक बदले हुए पटल पर जाने को तैयार नहीं हैं। समीक्षा बैठक में बीएसए को जानकारी हुई कि लिपिक अपने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जाकर कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे लिपिकों को अपना स्पष्टीकरण ब्लॉकों पर जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि आबाद मुहम्मद को अरांव से फिरोजाबाद ब्लॉक, अखिलेश कुमार को फिरोजाबाद से खैरगढ़, संजीव कुमार को जसराना से मदनपुर ब्लॉक में भेजा गया था। सुनील कुमार को टूंडला से हटाकर नारखी, सुधीर कुमार को नारखी से टूंडला, राजेश सिंह को खैरगढ़ से एका, मदनपुर से हटाकर प्रवीन कुमार को जसराना की जिममेदारी दी गई थी। शिवली को एका से अरांव ब्लॉक आंवटित किया था। ब्लॉकों पर तत्काल रूप से ज्वाइन कर कार्य करने के निर्देश बीएसए ने दिए थे। एक सप्ताह गुजरने के बाद भी यह लिपिक बीएसए कार्यालय छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ब्लॉकों पर जाने से बच रहे हैं। बीएसए ने नोटिस जारी कर कहा है कि आदेश की अवहेलना करने से राजकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्यों न सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण ब्लाकों पर जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

विजय सिंह को नगर शिक्षाधिकारी का चार्ज
फिरोजाबाद। खंड शिक्षाधिकारियों के तबादला होने के साथ ही जनपद में नए खंड शिक्षाधिकारियेें को तैनाती मिली है। बरेली से आए खंड शिक्षाधिकारी विजय सिंह को फिरोजाबाद ब्लॉक और नगर क्षेत्र का चार्ज दिया गया है। राजेश चौधरी को टूंडला, नारखी का चार्ज जितेंद्र सिंह को दिया है। राजकुमार को जसराना, रामरूप को खैरगढ़, एका का चार्ज विनय प्रताप सिंह को दिया है। अरांव ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी नंदलाल रजक, मदनपुर के अवनीश कुमार, शिकोहाबाद की सुरेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय रतन कीर्ति को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed