फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleanliness drive launched with plug run at Dussehra Ghat

Agra News: दशहरा घाट पर प्लाॅग रन से चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched with plug run at Dussehra Ghat
आगरा। दशहरा घाट पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने प्लॉग रन अभियान चलाया। इसमें निगमकर्मियों और स्वयंसेवकोें ने यमुना की तलहटी में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर निस्तारण केंद्र भेजा। साथ ही लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

इस अभियान में घाट क्षेत्र में पड़ी पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलें, खाद्य पैकेट और अन्य अपशिष्ट सामग्री की सफाई की गई। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उनसे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

बढ़ेगी जागरूकता
प्लॉग रन जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और प्लास्टिक मुक्त यमुना का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। - अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed