{"_id":"61344e8e8ebc3e7a1604c67e","slug":"cleaning-of-canals-and-central-tank-of-taj-mahal-to-prevent-dengue-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: डेंगू से बचाव के लिए नहरों और टैंक की सफाई, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: डेंगू से बचाव के लिए नहरों और टैंक की सफाई, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी सतर्कता बढ़ी
Sun, 05 Sep 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:28 AM IST
सार
ताजमहल परिसर में बने सेंट्रल टैंक और उसके दोनों ओर नहरों में हमेशा पानी भरा रहता है। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए इस पानी को निकालकर साफ-सफाई की गई। उधर, कोविड को लेकर पहले से ही ताजमहल में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। तीसरी लहर की आशंका पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सेंट्रल टैंक की सफाई करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के प्रकोप के बीच ताजमहल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नहर और टैंक से पानी निकालकर देश के लोगों को सफाई और बचाव का संदेश दिया। शुक्रवार की बंदी में ताजमहल के सेंट्रल टैंक, चमेली फर्श पर शाही मस्जिद के वुजू टैंक और नहरों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन
शनिवार को पानी निकालने के बाद नहरों, टैंक को सूखा छोड़ दिया गया। दोपहर बाद साफ हुए नहरों, टैंक में नीले रंग की पुताई कराई गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक नहरों के पानी को निकाला गया ताकि ठहरे हुए पानी में लार्वा न पनप सके।
विज्ञापन
कोविड की तीसरी लहर की आशंका को लेकर भी ताजमहल समेत सभी स्मारकों को सतर्कता बरती जा रही है। ताजमहल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से ही तैनात है। पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। सभी के लिए मास्क अनिवार्य है।
विज्ञापन
106 विदेशियों समेत 16226 ने निहारा ताज
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म होने के बाद सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए 106 विदेशी सैलानियों समेत 16226 पर्यटक पहुंचे। जन्माष्टमी पर पर्यटकों की संख्या 25 हजार को भी पार कर गई थी।
इस बार रविवार को पर्यटकों की संख्या 20 हजार के पार पहुंचने का अनुमान है। शनिवार को पूरे दिन ताज पर सैलानियों की सुरक्षा जांच कतार लगी रही। पश्चिमी गेट पर भीड़ का दबाव कम था, लेकिन पूर्वी गेट पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा नजर आई। शाम को चार बजे के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली।
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 16226
आगरा किला 3367
फतेहपुर सीकरी 432
अकबर का मकबरा 554
महताब बाग 190
एत्माद्दौला मकबरा 189
रामबाग 62
मरियम का मकबरा 39