CLAT Result 2022: एडीजी जोन के बेटे रुद्र सिंह ने हासिल की 183वीं रैंक, बताया सफलता का राज
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण के बेटे रुद्र सिंह कृष्ण ने 183वीं रैंक हासिल की है। रुद्र तीरंदाजी में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में एडीजी जोन राजीव कृष्ण के बेटे रुद्र सिंह कृष्ण ने आल इंडिया 183वीं रैंक हासिल की है। रुद्र सिंह तीरंदाजी में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके है। साथ ही शहर के और मेधावियों ने भी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सफलता पाई है। इनके लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश का रास्ता खुल गया है।
रुद्र सिंह कृष्ण का कहना है कि कठिन परिश्रम और एकाग्रता से पढ़ाई करके उन्होंने सफलता अर्जित की है। वह अच्छे तीरंदाज भी हैं, वह हर दिन छह से आठ घंटे का अभ्यास करते हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता-2021 में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह सीबीएसई नेशनल में कांस्य पदक, दिल्ली राज्य तीरंदाजी की सब जूनियर और अंडर 14 श्रेणी में स्वर्ण पदक, रैंकिंग में रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में आयोजित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट बोर्ड इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, सीबीएसई नॉर्थ जोन में रजत पदक हासिल किया है। रुद्र सिंह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की तरफ से चयनित होने वाले मात्र दो सदस्यों में से एक हैं। दिल्ली स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। रुद्र सिंह की मां मीनाक्षी सिंह दिल्ली में आयकर आयुक्त हैं। इनके परिवार के सदस्य लखनऊ और नोएडा में भी रहते है।
एससी कैटेगरी में आदित्य सिंह ने 17वीं रैंक
क्लैट के परिणाम में करियर लांचर के छात्र-छात्राओं ने खुद को साबित किया है। आदित्य सिंह ने एससी कैटेगरी में 17वीं रैंक प्राप्त की है। करियर लांचर के निदेशक रजित गुप्ता के मुताबिक मिलन शर्मा ने आल इंडिया 617वीं रैंक, विराट सिंह ने 727वीं रैंक, कार्तिकेय शुक्ला ने 841 वीं रैंक, आयुषी सिंह ने 1099वीं रैंक, मयंक सारस्वत ने 1311वीं रैंक, रुद्रिक सिंघल ने 1681वीं रैंक, दिव्यांशी कौशल ने 1761वीं रैंक, खुशी रोहतगी ने 1781वीं रैंक प्राप्त की है।