फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Classes will not be conducted in schools without parental consent

अभिभावकों की सहमति के बिना स्कूलों में नहीं होगा कक्षा संचालन

Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Classes will not be conducted in schools without parental consent
मैनपुरी। कोरोना महामारी के कारण बंद चल रहे स्कूलों में कक्षाओं का संचालन अभिभावकों की सहमति के बाद ही होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहल शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परिषद के निर्देश पर प्रधानाचार्यों से कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के सहमति पत्र की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि जुलाई से स्कूलों में कक्षा संचालन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाना है। इसके लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की सहमति मांगी गई है। सचिव के निर्देश पर जिले के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपने कॉलेज के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के सहमति पत्र लें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को दो दिन के अंदर अपने कॉलेज में कितने अभिभावकों ने कक्षा संचालन की सहमति दी की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यदि 40 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने कक्षा संचालन की अनुमति दे दी तो जुलाई में कक्षा संचालन हो सकेगा। 40 प्रतिशत से कम अनुमति पर कक्षा संचालन की अनुमति मिलना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक में बिना छात्रों के ही खुलेंगे एक से स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि स्कूलों में छात्रों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खुलेंगे। इसमें केवल शिक्षक ही पहुंचेंगे अभी छात्रों के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

सभी प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के सहमति पत्र प्राप्त कर। सूचना विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही उचित नहीं होगी।
नाजर सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed