{"_id":"5e1d98438ebc3e87b6799c62","slug":"class-two-school-girl-dies-in-road-accident-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: स्कूल से लौट रही कक्षा दो की छात्रा की हादसे में मौत, बाइक से चाचा संग जा रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: स्कूल से लौट रही कक्षा दो की छात्रा की हादसे में मौत, बाइक से चाचा संग जा रही थी घर
Tue, 14 Jan 2020 07:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की आईकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में हाईवे स्थित मीरा चौराहे पर कैंटर ने चपेट में आने से बाइक पर सवार कक्षा दो की छात्रा की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को छात्रा बाइक से अपने चाचा और छोटे भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी।
हादसे में बाइक चला रहे छात्रा के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छोटा भाई सुरक्षित है। हादसे के बाद मौके से भागे कैंटर को राजा के ताल के पास पकड़ लिया गया लेकिन उसका चालक भाग गया।
थाना टूंडला क्षेत्र के अलीनगर कैंजरा निवासी संजीव यादव बीएसएफ में कोलकाता पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। उनकी सात वर्षीय बेटी तारिका उर्फ तृष्किा सेंट जोंस स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बेटा राघव उर्फ रुद्र (पांच) भी इसी स्कूल का छात्र है।

कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर
मंगलवार को दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने के बाद संजीव के छोटे भाई अजय (22) पुत्र सत्यवीर सिंह बाइक से दोनों बच्चों को लेकर घर आ रहे थे। वो जैसे ही मीरा चौराहे से आगे की ओर बढ़े तभी पीछे से आ रहे एक आयशर कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक पर बैठी तृष्किा कैंटर के पिछले पहिये के नीचे आ गई। चाचा अजय भी घायल हो गए। राघव उर्फ रुद्र दूसरी साइड में गिरा लेकिन उसे चोट नहीं लगी। इस दौरान कैंटर का चालक गाड़ी भगा ले गया।
बच्ची को खून से लथपथ देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने तृष्किा को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय का उपचार चल रहा है।

इकलौती बेटी थी तृष्किा
तृष्किा संजीव यादव की इकलौती बेटी थी। बीएसएफ में तैनात संजीव यादव अभी छुट्टी पर होने के कारण घर पर ही थे। हादसे की जानकारी होते ही पिता संजीव यादव सहित परिवार की महिलाएं अस्पताल में पहुंच गईं। मां शशि देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
सेंट जोंस स्कूल फादर शाह जोसेफ हादसे में स्कूल की छात्रा की मौत की खबर मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत हुई है। वाहन को कब्जे में लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।