फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class second student dies in suspicious circumstances in firozabad

Firozabad: खेल-खेल में गई कक्षा दो के छात्र की जान, स्कूल के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 13 Dec 2022 10:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 10:01 AM IST
सार

गांव किशनपुर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा दो के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया है कि खेलने के दौरान छात्र को चोट लगी थी, जिससे उसकी जान गई है। 

विज्ञापन
Class second student dies in suspicious circumstances in firozabad
स्कूल के बाहर जुटे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के प्राइमरी विद्यालय किशनपुर में सोमवार को स्कूल में खेलते समय छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। खेलने के दौरान तीन छात्र एक बच्चे के ऊपर गिर पड़े, जिससे उसके अंदरूनी चोट लग गई। हालत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने शव स्कूल के बाहर रख दिया। परिजनों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
किशनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का आठ वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ सोम गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। सोमवार को स्कूल में पढ़ने गया था। आरोप है कि इंटरवल में सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उसके साथ के तीन बच्चों ने खेल-खेल में ही सोम को पीटा। आरोप यह है कि बच्चों ने उसे जमीन पर डाल दिया और उसके ऊपर कूदने लगे। जिससे उसके गंभीर चोट आई। छात्र छुट्टी के बाद घर गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

स्कूल के बाहर रखा शव 

परिजन उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गये और दवा लेकर घर लौट आए। रात में छात्र की हालत ज्यादा खराब हो गई। सुबह साढ़े सात बजे घर से छात्र को सरकारी अस्पताल ले गए। परीक्षण के बाद तैनात स्टाफ ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की जानकारी होते ही परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और विद्यालय के सामने शव को रख लिया। सूचना पर थाना प्रभारी हरवेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी ने बताया कि सोमवार को साढ़े तीन बजे विद्यालय बंद किया है। तब तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। स्कूल के बाद बच्चों में कोई विवाद हुआ होगा, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय में किसी प्रकार की कोई छात्रों में विवाद नहीं हुआ। 

बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय का भ्रमण किया और मृतक छात्र के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। छात्र की मौत घर पर हुई है। लेकिन जो शिकायतें मिल रही हैं उसके आधार पर दो डीओ को जांच दी गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर विद्यालय स्तर पर किसी को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed