{"_id":"5e5cdff68ebc3ec54e0bd474","slug":"class-four-student-gave-fake-information-to-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में कक्षा चार के छात्र ने फोन पर दी ऐसी सूचना, तीन घंटे दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में कक्षा चार के छात्र ने फोन पर दी ऐसी सूचना, तीन घंटे दौड़ती रही पुलिस
Mon, 02 Mar 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बम रखा हुआ है। बम तीन घंटे में फट जाएगा...। आगरा में रविवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर आए एक कॉल से हड़कंप मच गया। अस्पताल की तलाशी ली गई।
पुलिस को तैनात किया गया। तीन घंटे बाद कॉलर का पता चल गया। वो कक्षा चार का छात्र निकला। पिता ने माफीनामा लिखकर दिया। तब पुलिस वापस आई।
दोपहर तकरीबन 2:55 बजे यह कॉल आया था। कॉलर ने कहा था कि जिला अस्पताल में रखा बम तीन घंटे में फटने वाला है। इस पर पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता पहुंच गया।
अस्पताल परिसर की तलाशी ली गई। दमकल भी बुला ली गई। पुलिस के तलाशी लेने से कर्मचारी, डॉक्टर के साथ ही मरीज और तीमारदार भी दहशत में आ गए।

बच्चे के पिता से लिखवाया माफीनामा
उधर, पुलिस ने कॉल करने वाले की तलाश शुरू कर दी। कॉल करने पर एक बालक उठा रहा था। पुलिस के बार-बार कॉल करने पर धमकाने लगा।
शाम तकरीबन छह बजे पुलिस कॉल करने वाले के घर पहुंच गई। वो थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का रहने वाला नौ साल का बालक है। बालक के पिता शिक्षक हैं।
खेल-खेल में उसने फोन पर झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने पिता से माफीनामा लिखवाया। बच्चे की हरकत होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।