फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class 9th boy and girl students have gone missing from Agra

Agra News: स्कूल गया कक्षा नौ का छात्र सीसीटीवी में छात्रा के साथ आया नजर, आगरा से बाहर की मिली लोकेशन

Mon, 22 Aug 2022 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:19 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा से कक्षा नौ के छात्र-छात्रा लापता हो गए हैं। वे दोनों स्कूल गए थे, घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी खंगाले, तो दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आए।

 

विज्ञापन
Class 9th boy and girl students have gone missing from Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में शनिवार को स्कूल पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें दोनों एक साथ जाते नजर आए हैं। दोनों के आगरा से बाहर जाने की आशंका है।

विज्ञापन


छात्र के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि 14 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। वह शनिवार सुबह स्कूल के लिए निकला था। घर नहीं लौटा। पुलिस ने स्कूल के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। छात्र अपनी कक्षा की ही एक छात्रा के साथ जाता नजर आया। वह स्कूल भी नहीं गया था। बाद में छात्रा के परिजन भी आ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि एक टीम को आगरा से बाहर भी भेजा गया है।

विज्ञापन

जगदीशपुरा और एत्माद्दौला से भी दो लापता

जगदीशपुरा के अलबतिया की रहने वाली 28 वर्षीय महिला 12 अगस्त से लापता है। मां मीरा ने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि बेटी के साथ पति ने मारपीट की थी। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें बताया था। वह बेटी को लेने घर गईं। वह नहीं मिली। 16 अगस्त को थाने में तहरीर दी। उसका अब तक सुराग नहीं लग सका है। परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। उधर, कालिंदी विहार क्षेत्र का रहने वाला 38 वर्षीय दीपक कुमार नौ अगस्त से लापता है। भाई दिलीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दीपक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed