{"_id":"60ddfe678ebc3e09c65d0eda","slug":"clashes-between-two-groups-over-land-dispute-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल
Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
सार
जिन लोगों में विवाद हुआ, वे सभी एक ही परिवार के हैं। इनके बीच जमीन के बंटेवार को लेकर विवाद है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों और से जमकर ईंटपत्थर फेंके गए, लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों से छह से अधिक लोग घायल हो गए। एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई। राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में एक ही परिवार के कैलाश और शिशुपाल के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें कैलाश पक्ष से अनिता पत्नी प्रताप, सोनू, दीपक पुत्र कैलाश घायल हो गए,
दूसरी पक्ष से शिशुपाल, किशन, अनतो, बच्चू के चोट आई है। इस झगड़े में बच्चू के भांजे देव की कार क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।