{"_id":"5e789de58ebc3e773e2317a6","slug":"clashes-between-two-group-during-cricket-match-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, मच गया बवाल, पथराव से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, मच गया बवाल, पथराव से फैली दहशत
Tue, 24 Mar 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के छत्ता क्षेत्र में गेंद लगने पर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
मस्ता की बगीची में खाली जगह पर सोमवार दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे जाटव समाज के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। एक युवक ने शॉट मारा। गेंद कुशवाहा समाज के एक युवक के लग गई। उसने युवक के बारे में कुछ कह दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया।
कुशवाहा समाज के लोग भी जुट गए। उनमें मारपीट के बाद विवाद शुरू हो गया। युवकों ने पथराव कर दिया। घरों की छतों से भी ईंट पत्थर फैंके गए। तकरीबन 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। मगर, पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस युवक ने सूचना दी थी उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। थाने में शिकायत करने भी कोई नहीं आया है। इस पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।