फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between groom and bride family members in wedding ceremony in Agra

Firozabad: शादी से पहले दूल्हे को पुलिस ले गई साथ, बिन दुल्हन लौटी बरात, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 22 Jun 2022 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

शादी समारोह में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस पहुंच गई और दूल्हा सहित पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आई। 

विज्ञापन
clashes between groom and bride family members in wedding ceremony in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में द्वारचार के दौरान डांस करने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई, जिससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके कारण शादी की रस्में भी पूरी नहीं हो सकी। उधर, लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में बरात बिन दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन


एटा जनपद के थाना बागवाला निवासी युवती की शादी उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बोधाश्रम रोड निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को फिरोजाबाद बुला लिया था। शादी 20 जून को थी। लड़की पक्ष 20 जून की सुबह ही रिश्तदारों के साथ बोधाश्रम रोड स्थित धर्मशाला में आ गया। शादी की तैयारियों के साथ अन्य रस्मों को पूरा किया जाने लगा। रात को बराती नाचे गाते पहुंचे थे। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट 

लड़की पक्ष के लोग द्वारचार की तैयारी कर रहे थे, तभी दूल्हे को डांस कराने को लेकर लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा और मारपीट की सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कन्या पक्ष से दो लोगों को और वर पक्ष से दूल्हा और उसके साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दूल्हा को पकड़ कर ले जाने के बाद जहां शादी की रस्में रुक गई। वहीं कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत भी चली, लेकिन लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। दोपहर बाद लड़की पक्ष एटा लौट गया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि द्वारचार के दौरान डांस करने को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दूल्हा सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed