फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash with city mufti at Jama Masjid force arrived on information of ruckus Know whole matter

चौपाल लगाने पर विवाद: जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती से खींचतान, बवाल की सूचना पर पहुंची फोर्स; जानें पूरा मामला

Mon, 02 Oct 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:55 AM IST
सार

शहर मुफ्ती और इंतजामिया कमेटी के बीच चौपाल लगाने के मुद्दे पर विवाद हो गया। बताया गया है कि इस दौरान शहर मुफ्ती से खींचतान हो गई, जिसके बाद हंगामा हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझाकर शांत किया गया। 
 

विज्ञापन
Clash with city mufti at Jama Masjid force arrived on information of ruckus Know whole matter
जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती से खींचतान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिजलीघर स्थित शाही जामा मस्जिद में रविवार को शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी और इंतजामिया कमेटी के बीच चौपाल लगाने के मुद्दे पर विवाद हो गया। इंतजामिया के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। दोपहर को शहर मुफ्ती ने चौपाल के लिए लोगों को बुलाया तो कमेटी के लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। इस पर शहर मुफ्ती के समर्थन में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर एसीपी छत्ता फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराया। इस मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना दोपहर रविवार करीब ढाई बजे की है। शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी जामा मस्जिद परिसर में स्थित अपने कार्यालय में बैठ कर समाज के लोगों के धर्म से संबंधित मामले सुनकर सुलझाते हैं। वह समाज के लोगों की समस्याओं के हल शरीयत की रोशनी में सुनाते हैं। इसको लेकर 35-40 लोग परिसर में बैठे थे। इसी बीच इंतजामिया कमेटी के शरीफ काले, हाजी पठान आदि ने चौपाल नहीं लगाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


ये है आरोप 
आरोप है कि उन्होंने शहर मुफ्ती से गाली-गलौज और अभद्रता की। दफ्तर खाली करने का फरमान सुना दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। समाज के लोगों ने कमेटी के लोगों का विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर शहर मुफ्ती वहां से चले गए। बवाल की सूचना पर एसीपी आरके सिंह और सुकन्या शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगाें को शांत कराया। दूसरी ओर, इस मुद्दे पर कलक्ट्रेट के पास मस्जिद लश्कर खां पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, हाजी बिलाल, अली शान आदि ने मुफ्ती से अभद्रता पर कार्रवाई की मांग की। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Gandhi Jayanti 2023: यहां पांच बार आए थे महात्मा गांधी, हर आवाज पर साथ खड़ा रहा आगरा

शहर मुफ्ती द्वारा नई परंपरा शुरू करने का किया विरोध
शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों शरीफ काले आदि का पुलिस से कहना था कि शहर मुफ्ती हर रविवार तकरीर करने की नई परंपरा शुरू कर रहे थे। इसका विराेध किया गया था। वर्ष 1986 में तकरीर को लेकर विवाद हो गया था। मस्जिद परिसर में गोली चलने पर तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद तकरीर बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed