{"_id":"66d68056a197f517a00cb0b8","slug":"clash-over-operations-of-vande-bharat-staff-of-ajmer-and-agra-clashed-thrice-ruckus-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: वंदेभारत के परिचालन पर घमासान...अजमेर और आगरा के स्टाफ में तीन बार भिड़ंत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वंदेभारत के परिचालन पर घमासान...अजमेर और आगरा के स्टाफ में तीन बार भिड़ंत, हंगामा
Tue, 03 Sep 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:49 AM IST
सार
वंदेभारत के परिचालन पर घमासान मचा हुआ है। रात में ट्रेन के गंगापुर सिटी पहुंचने पर आगरा के स्टाफ से दोबारा मारपीट हुई। ट्रेन का संचालन छीन लिया गया।
विज्ञापन
वंदेभारत के परिचालन पर घमासान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के बीच सोमवार को शुरू हुई वंदेभारत के परिचालन के मुद्दे पर आगरा और अजमेर मंडल के रेलकर्मियों के बीच तीन बार हाथापाई और मारपीट हुई। पहले कोटा से आगरा के रेलकर्मियों को हाथापाई करके लौटा दिया। इस पर गाड़ी के कैंट स्टेशन पहुंचने पर रेलकर्मियों ने अजमेर के रेलकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। जमकर हंगामा व नारेबाजी हुई। गाड़ी का परिचालन अपने हाथों में ले लिया। देर रात गाड़ी के गंगापुर सिटी में पहुंचने पर फिर से अजमेर मंडल के रेलकर्मियों ने आगरा के स्टाफ से गाड़ी छीन ली। इसे लेकर आगरा के रेलकर्मियों में गुस्सा है।
विज्ञापन
उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदेभारत सुपरफास्ट का परिचालन उदयपुर से कोटा तक अजमेर डिवीजन के रेल स्टाफ को करना था, जबकि कोटा से उन्हें गाड़ी को आगरा के परिचालन दल को देना था। यहां से कोटा तक भी संचालन आगरा के स्टाफ को करना था। इसका पत्र इलाहाबाद से पूर्व में जारी हो चुका था। सोमवार की सुबह जब आगरा का स्टाफ कोटा पहुंचा तो अजमेर डिवीजन के कर्मियों ने उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर आगरा के लोको पायलट में रोष फैल गया। एनसीआरएमयू, एनसीआरईएस समेत कई संगठनों के रेल कर्मचारी नेता बैनर लेकर स्टेशन पहुंच गए। यहां गाड़ी के पहुंचने पर अजमेर के स्टाफ को घेर लिया। धक्कामुक्की और नारेबाजी होने लगी।
हंगामा बढ़ने पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने रेल कर्मियों कोे समझा बुझाकर शांत किया। आगरा रेल मंडल के रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आगरा मंडल के स्टाफ को ही कोटा तक गाड़ी लेकर जाने के निर्देश दिए। इसके बाद परिचालन दल के सदस्यों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। गाड़ी को आगरा के स्टाफ के साथ रवाना किया गया।
रात करीब 11 बजे वंदेभारत गंगापुर सिटी पहुंची तो फिर से विवाद खड़ा हो गया। यहां आगरा के रेलकर्मियों के साथ हाथापाई के बाद परिचालन छीन लिया गया। एनसीआरईएस के हरिओम भारद्वाज ने बताया कि इस बाबत मंगलवार को डीआरएम से वार्ता करके हल निकाला जाएगा।
आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदेभारत के परिचालन को लेकर अजमेर डिवीजन के कर्मचारियों में विवाद हुआ है। इस पर आगरा मंडल के स्टाफ ने विरोध जताया। बाद में आगरा के क्रू के साथ गाड़ी रवाना की गई। अब इस संबंध में वार्ता की जाएगी।