फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash in akbar tomb delhi barat beat asi employee crime news

बरातियों ने सिकंदरा स्मारक में पीटे कर्मचारी, लाठी-डंडे चलने से पर्यटकों में मची अफरातफरी

Sun, 21 Apr 2019 11:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 21 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
clash in akbar tomb delhi barat beat asi employee crime news
अकबर मकबरा फाइल फोटो
अकबर के मकबरे, सिकंदरा में दिल्ली से आए बरातियों का पार्किंग शुल्क मांगने पर एसआईएस कर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। इससे पार्किंग में मौजूद पर्यटकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


एएसआई कर्मी बचाने आ गए। इस पर बरातियों ने गार्ड और एएसआई कर्मियों की पिटाई लगाई। बाद में कार लेकर बराती भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बलवे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना रविवार शाम पांच बजे की है। दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र से नसीम के भाई की बरात सिकंदरा निवासी सरफराज के घर आई थी। बरातियों ने दो कारों और बस को स्मारक की पार्किंग में खड़ा कराया। पार्किंग में एसआईएस कर्मी शुल्क अदा करने की कहने लगे। मगर, बराती शुल्क नहीं देना चाहते थे। इसको लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि बस नंबर एचआर 55 एई 5822 और कार नंबर डीएल 2सी एएच 2465 में सवार बरातियों ने एएसआई कर्मचारी जितेंद्र और एसआईएस के भरत की पिटाई लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बाद में अन्य कर्मचारी आ गए। पार्किंग में झगड़ा होता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। 

उधर, कर्मचारियों ने पार्किंग के गेट बंद कर दिए। बराती कार लेकर भागने लगे। बाद में लोगों ने उनकी कार में डंडे मारे और ईंट पत्थर फेंक दिए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का मेडिकल कराया गया है।

इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि पार्किंग शुल्क के मांगने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर बरातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरात स्मारक के पास ही एक मैरिज होम में आई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

सिकंदरा स्मारक की पार्किंग में मारपीट से मौजूद विदेशी पर्यटक सहम गए। वह पार्किंग में जाने से डरते रहे। पुलिस के आने के बाद ही विदेशी पर्यटक स्मारक से बाहर निकले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed