{"_id":"5e6a31478ebc3ea8347c7767","slug":"clash-in-achnera-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के अछनेरा थाने में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट, लाठीचार्ज कर खदेड़े उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के अछनेरा थाने में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट, लाठीचार्ज कर खदेड़े उपद्रवी
Fri, 13 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:11 AM IST
सार
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, मारपीट के आरोपी युवकों को पकड़ने पर ससुरालियों ने किया उपद्रव
विज्ञापन
अछनेरा पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव फतेहपुरा में दो पक्षों में हुए झगड़े के दो आरोपियों को पकड़ने पर गुस्साए एक युवक के ससुराल के लोगों ने बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचकर जमकर बवाल किया। दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों से मारपीट की।
हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फट गए। उपद्रवियों को थाने से बाहर खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हेड मोहर्रिर की तहरीर पर पुलिस ने रायभा के दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गांव में मारपीट के मामले में भी तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की सूचना पर सीओ ने भी थाने पहुंचकर घटना की जांच की।
फतेहपुरा गांव के रामेश्वर सिंह पर आरोप है कि वह नशे में धुत होकर गालीगलौज कर रहा था। गौरव पुत्र ज्ञान सिंह ने इसका विरोध किया, तो दोनों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख रामेश्वर भाग निकला।

पुलिस गौरव को पकड़कर थाने ले आई। इस पर गांव के ही 15-20 लोग थाने पहुंच गए। उसे छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी वहां गौरव के ससुर जलसिंह और साला कृष्णपाल निवासी रायभा भी 15-20 लोगों के थाने पहुंचे।
आरोप है कि इन लोगों ने आते ही हेड मोहर्रिर प्रवीन, एसआई सुमित त्रिपाठी और सिपाही रजत के साथ अभद्रता शुरू कर दी। हंगामे पर उतारू इन लोगों ने थाने में ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फट गए। उपद्रवियों का बवाल देख पुलिस ने लाठी मारकर लोगों को थाने से बाहर खदेड़ा। सूचना पर सीओ बीएस वीर कुमार भी पहुंच गए।
सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने हमले के आरोपी जलसिंह और कृष्णपाल को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हेड मोहर्रिर प्रवीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही गौरव की तहरीर पर भी मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।