फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two groups with Hockey-sticks shopkeeper was also beaten

Agra: युवकों के गुटों में चले हॉकी-डंडे, दुकानदार को भी पीटा

Sun, 26 Mar 2023 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 10:20 PM IST
सार

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
clash between two groups with Hockey-sticks shopkeeper was also beaten
मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में रविवार रात को युवकों के दो गुटों में हाॅकी और डंडे से मारपीट हुई। बीचबचाव करने आए दुकानदार, उनकी मां पर करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की गई। काॅलोनी के लोगों ने चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


कालिंदी विहार में अंकुश की घर के बाहर परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे दुकान के बाहर युवकों के दो गुट मारपीट करने लगे। वे हाॅकी और डंडे से एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे थे। यह देखकर वह दुकान से बाहर आए और झगड़ा रोकने लगे। आरोप है कि युवक उन्हें पीटने लगे। आवाज सुनकर मां बाहर आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दुकान में तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर काॅलोनी के लोगों ने चार युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। बाकी युवक भाग गए। सूचना पर ट्रांस यमुना थाना से पुलिस पहुुंची। युवकों को हिरासत में ले लिया। बाइक भी कब्जे में ली गई। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed