{"_id":"64745aa4510b1f16ea0090c5","slug":"clash-between-bus-driver-and-home-guard-video-went-viral-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर झगड़ा: बस के चालक और होमगार्ड में झड़प, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर झगड़ा: बस के चालक और होमगार्ड में झड़प, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 29 May 2023 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 01:26 PM IST
सार
वाटर वर्क्स पर बस खड़ी करने को लेकर चालक और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों का झगड़ते हुआ वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर रविवार को बस चालक और होमगार्ड के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि वाटर वर्क्स चौराहे पर होमगार्ड ने रोडवेज बस का चालान कर दिया, जबकि प्राइवेट बस का नहीं किया। मामले में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
25 सेकेंड का वायरल वीडियो वाटर वर्क्स चौराहे का है। इसमें एक रोडवेज बस को चालक सड़क पर रोक देता है। परिचालक सवारियां भरने लगता है। तभी यातायात पुलिस का होमगार्ड आकर मोबाइल से चालान करता है। चालक व परिचालक चालान की कार्रवाई का विरोध करते हैं।बहस होती है। परिचालक वीडियो बनाकर बात कर रहा है। कहता है कि रोडवेज का चालान कर रहे हैं। यह प्राइवेट खड़ी है। इसका चालान नहीं किया जा रहा है। होमगार्ड भी हां कहता है।
विज्ञापन
रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल का कहना है कि मामले में एआरएम के माध्यम से जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म फिर हत्या, दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा; 15 दिन में हुआ फैसला
बसों के ठहराव से लगता है जाम
वाटर वर्क्स चौराहे पर बड़ी संख्या में रोडवेज के साथ प्राइवेट बस खड़ी होती हैं। सवारियों को बैठाया जाता है। सड़क पर बसों के खड़े होने से जाम लग जाता है। पुलिस और आरटीओ के कार्रवाई नहीं करने से कई बार लंबा जाम लग जाता है।