फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between BJP workers and police in Agra during which three constables were injured

UP: भाजपाइयों और पुलिस की भिड़ंत... तीन सिपाही घायल; पूर्व पार्षद सहित छह लोग भेजे गए जेल

Mon, 12 Feb 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 12:34 AM IST
सार

आगरा में भाजपाइयों और पुलिस की भिड़ंत हो गई। इस दौरान तीन सिपाही घायल हो गए। मामले में पूर्व पार्षद सहित छह लोग जेल भेजे गए। 

विज्ञापन
clash between BJP workers and police in Agra during which three constables were injured
पुलिस से भिड़ंत के बाद मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में भगवती विहार में शनिवार देर रात दबिश के लिए गई सिटी एसओजी से भाजपाइयों की भिड़ंत हो गई। पूर्व पार्षद के बेटे से कार सवार लोगों के बारे में पूछा तो विवाद हो गया। भीड़ ने एसओजी टीम पर हमला बोल दिया, जिससे तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा और 7 क्रिमिनल लॉ अमिडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखाई। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने सुलहनामे के प्रयास किए मगर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एसओजी की टीम शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे से जगदीशपुरा इलाके में राहुल नगर के जीतू नामक बदमाश की तलाश में लगी हुई थी। वह गैंगस्टर भी है। वैगनआर गैंग का सरगना है। रात में बदमाश की टोह में ही तीन-चार पुलिसकर्मी वहां टहल रहे थे। वहां पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह का बेटा मोहित अपना कुत्ता टहला रहा था।

पुलिसकर्मियों ने उससे पता पूछा। इसी बीच किसी बात पर उसका विवाद हुआ। उसने तैश में कहा कि वह पूर्व पार्षद का बेटा है। पुलिस कर्मियों ने उसे पुलिस चौकी भेज दिया। जानकारी होने पर पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंचे। बेटे को छुड़ाकर ले आए।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी हरीश कुमार शर्मा का आरोप है कि लौटकर आने के बाद समर्थकों की भीड़ ने टीम पर हमला बोल दिया। उन्होंने अपना परिचय दिया। आईडी कार्ड भी दिखाए। लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। सिपाहियों की पिटाई शुरू कर दी। एक सिपाही की आंख के पास गंभीर चोट आई। सिपाही के 12 टांके आए हैं। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया था। कुछ लोगों पर तमंचे थे। फोर्स बुलाया गया। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद छह पुलिसकर्मियों ने अपना मेडिकल कराया। एसओजी प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह उनके बेटे मोहित, पार्षद रवि करोतिया, विपिन, राजेश, नितिन को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। मुकदमे में 25-30 अज्ञात हमलावरों का भी जिक्र है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री व मेयर के घर पर पहुंचे भाजपाई, जताया आक्रोश

भाजपा नेताओं को सुबह घटना की जानकारी हुई। भाजपा नेता एकजुट होकर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह से मिले। उन्हें बताया कि गलती पार्षद और पूर्व पार्षद की नहीं थी। पुलिस कर्मियों ने पूर्व पार्षद के बेटे से जीतू का पता पूछा था। उसने कहा कि उसे क्या पता कहां रहता है। 

इसी बात पर एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। बेटे ने विरेाध किया। अपने पिता का परिचय दिया। इसके बाद भी पुलिस ने उसे पकड़कर चौकी में बैठा दिया। घरवाले उसे छुड़ाकर लेकर आए। पकड़ने की वजह पूछी तो पुलिस ने लोगों को पीटा। इसी हाथापाई के दौरान एक सिपाही की आंख में चोट लगी। 

आरोप है कि पुलिस ने पूर्व पार्षद को बेरहमी से पीटा है। इस मामले में मेयर ने पुलिस आयुक्त से बात की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को भी घटना की जानकारी दी। उन्होंने भी उच्चाधिकारियों से बातचीत की। भाजपा पार्षद दल के नेता शरद चौहान का कहना है कि पुलिस ने गुंडई की है। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। छह लोगों को मौके से पकड़ा गया। मुकदमा दर्ज है। किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होगा। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। -सूरज कुमार राय, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed