फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Civil lawyers will boycott work even today

दीवानी के वकील आज भी करेंगे कार्य बहिष्कार

Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Civil lawyers will boycott work even today
मैनपुरी। दीवानी के वकील 26 मई को भी कार्य बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद बुधवार को वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। दीवानी परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वकील से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर 27 मई से क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दीवानी के वकील चमन के साथ 22 मई को नुमाइश परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट से दीवानी के वकील आक्रोशित है। 24 मई को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद दीवानी के वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। दीवानी परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो क्रमिक अनशन 27 मई से शुरू किया जाएगा। वकीलों की मांग रिपोर्ट दर्ज कराने की है। सचिव संतोष यादव ने बताया कि एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वकीलों ने पुलिसकर्मियों सहित दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला जज से मिले वकील
बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव और सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल जिला जज अनिल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित वकील को न्याय दिलाने की मांग की। जिला जज ने इस संबंध में एसपी से भी बात की है। वकीलों ने जिला जज से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तहसीलों में भी कार्य बहिष्कार
दीवानी के वकील के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में जिले की सभी तहसीलों के वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। तहसील स्तर पर एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन डीएम और एसपी को भी भेजा। तहसील करहल, घिरोर, कुरावली, किशनी की बार एसोसिएशन ने दीवानी के वकीलों के कार्य बहिष्कार को समर्थन दिया है। एटा की बार एसोसिएशन ने भी दीवानी में चल रहे वकीलों के कार्य बहिष्कार को अपना समर्थन दिया है।

भोगांव के अधिवक्ता आंदोलनरत
भोगांव। नुमाइश में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी के मामले में बुधवार को भोगांव में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव के सहयोग पत्र पर अध्यक्ष शिव कुमार दुबे ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। महासचिव संजय वर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव के साथ लिए गए निर्णय से एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, तहसीलदार आनंद कुमार को अवगत कराया। अधिवक्ता मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed