{"_id":"607489918ebc3edbf0322f65","slug":"civil-courts-will-be-closed-today-mainpuri-news-agr488353685","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी न्यायालय आज बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी न्यायालय आज बंद रहेंगे
विज्ञापन
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दीवानी न्यायालय 13 अप्रैल को बंद रहेंगे। इस दौरान न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों सहित दीवानी परिसर में वकीलों के सभी चैंबरों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना सोमवार को जिला जज को दी। सूचना मिलते ही हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने 13 अप्रैल को दीवानी न्यायालय बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिला जज ने डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर 13 अप्रैल को दीवानी परिसर, न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों, दीवानी परिसर में सभी वकीलों के चैंबरों और बस्तों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कोरोना निवारण समिति के चेयरमैन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से दीवानी परिसर सहित सभी न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों, दीवानी में वकीलों के सभी चैंबरों और बस्तों को सैनिटाइज कराने को कहा है।