{"_id":"5e14c5d98ebc3e881f4dd203","slug":"civic-nagar-palika-mainpuri-news-agr423658879","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 सफाईकर्मी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 सफाईकर्मी, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांवों में सफाई में लापरवाही अब नहीं चले सकेगी। रोस्टर व्यवस्था लागू करने के साथ ही अब पंचायत राज विभाग ने सफाईकर्मियों की उपस्थिति जांचने के लिए भी निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के निरीक्षण में कई सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन काटने के साथ ही नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर गांव-गांव सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मियों का समूह बनाकर उनके द्वारा गांवों में सफाई की जा रही है। इसके बाद भी सफाईकर्मी नहीं सुधर रहे हैं। सोमवार को जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नीरज शर्मा ने गांवों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग ब्लाकों में 12 सफाईकर्मी गायब मिले। इसमें करहल में तैनात आनंद कुमार, अन्नू, राघवेंद्र सिंह, बरनाहल में जीतू, बेवर में अभिमन्यु और सनी, कुरावली में दयाराम और वेदप्रकाश, घिरोर में अवधेश कुमार, किशनी में संजू, रमेश और कांती देवी शामिल हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
सफाईकर्मियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि वे काम में लापरवाही नहीं बरतें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बच नहीं सकेंगे।
रोहित कुमार, एडीपीआरओ।