{"_id":"5f47fabf8ebc3e3cfc6c45cc","slug":"civic-mainpuri-news-agr456546936","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिरौली माइनर में खंदी लगी, पांच सौ बीघा फसल जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिरौली माइनर में खंदी लगी, पांच सौ बीघा फसल जलमग्र
विज्ञापन
27एमएनपी-22-बिछवां क्षेत्र में माइनर से कटी खंदी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव जिरौली के पास माइनर में खंदी लगने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। माइनर का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से खंदी बंद कराने और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र में जिरौली के पास से होकर माइनर निकली है। बुधवार की रात को जिरौली के पास माइनर में खंदी लग गई। रात में लगी खंदी से माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब गई। ग्रामीणों ने माइनर में लगी खंदी को बंद करने की कोशिश की लेकिन खंदी को बंद नहीं कर सके। ग्रामीणों ने नहर विभाग के अभियंता को खंदी लगने की सूचना दी। शाम तक नहर विभाग के कर्मचारी खंदी बंद कराने के लिए गांव में नहीं पहुंचे। माइनर की खंदी लगने से किसानों को धान की फसल में नुकसान हुआ है।
मुआवजा दिलाने की मांग
माइनर का पानी खेतों में भरने से किसानों को धान की फसल में नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान आलम सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, पिंकू, सत्यवीर सिंह, ओम प्रकाश, रावेंद्र सिंह, आलोक कुमार, श्याम सुंदर, रामसेवक, रघुवीर सिंह ने डीएम से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
माइनर में खंदी लगने से खेतों में पानी भरने की जानकारी मिली है। नहर विभाग के अधिकारियों को खंदी बंद कराने के संबंध में सूचना दे दी गई है। लेखपाल को फसल में हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
अनूप कुमार, एसडीएम कुरावली