{"_id":"5f09b4518ebc3e63574dc27b","slug":"civic-mainpuri-news-agr4499612197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में मनरेगा से कराए जाएं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में मनरेगा से कराए जाएं काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव में मनरेगा से काम हो, प्रवासियों को गांव में रोजगार मिले। संक्रमण रोकने को घर घर सर्वे किया जाए। निगरानी समितियां सक्रिय रहें। यह निर्देश मंडलायुक्त आगरा अनिल कुमार ने दिए।
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय किरथुआ में आयुक्त ने समीक्षा की। सर्वे टीम के सदस्यों से कहा कि सर्वे के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का तापमान लें। पूरा विवरण पंजिका में अंकित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय बताएं। आयुक्त ने गांव में मनरेगा से कराए जा रहे तालाब जीर्णोद्धार के कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ ईशा प्रिया, नोडल अधिकारी ईश्वर चंद्र, सीएमओ एके पांडेय, पीडी एससी मिश्र, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, तहसीलदार करहल सुशील कुमार मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने शहर की मलिन बस्ती सोतियाना के नगला टाल में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई, फॉगिंग, सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण करके लोगों से सीधे संवाद किया। लोगों ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास सर्वे के दौरान थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर नहीं था। सर्वे टीम द्वारा स्टीकर लगाकर बचाव की ही जानकारी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय में जन समस्याएं सुनने के बाद निर्देश दिए। एडीएम बी राम, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, पीओ डूडा आरके सिंह मौजूद रहे।