{"_id":"5f09a7a98ebc3e635c77189c","slug":"civic-mainpuri-news-agr4499466107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में नहीं चलेंगे ओपन एंडेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में नहीं चलेंगे ओपन एंडेड कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर। रोडवेज बसों में ओपेन एंडेड कार्ड (मास्टर कार्ड) से लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को उनका रिचार्ज का बैलेंस वापस किया जाएगा। मुख्य प्रधान प्रबंधक के पत्र के बाद निगम ने कार्डधारकों को रुपये लौटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
रोडवेज बसों में 15 मार्च तक ओपेन एंडेड कार्ड चलते थे। इस कार्ड से जनरल टिकट बनवा सकते थे। 500 रुपये का रिचार्ज कराने पर 600 रुपये मिलते हैं। 20 प्रतिशत का फायदा मिलने पर लंबी दूरी और नौकरीपेशा लोगों को होता है। होली के बाद कार्ड के प्रयोग पर निगम ने रोक लगा दी थी। इसके चलते कार्ड धारकों का रिचार्ज बाकी रह गया। अनलॉक में बसों का संचालन शुरू होने के बाद अब निगम ने कार्डधारकों का बैलेंस वापस करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कार्डधारकों को 16 से 31 जुलाई तक कार्ड सरेंडर करना होगा। 31 जुलाई के बाद धनराशि वापसी के संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
यह होगी प्रक्रिया
कार्डधारक को डिपो में नाम, पता, कार्ड संख्या, अंतिम रिचार्ज की तिथि, बैंक का विवरण, खाता संख्या, आईएफएससी कोड भी लिखकर देना होगा। साथ ही कार्ड भी सरेंडर करना होगा। इससे धनराशि वापस की जा सके।
विज्ञापन
कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जाएगा डाटा
कार्डधारक को वापस की जाने वाली धनराशि के लिए सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद हर सरेंडर कार्ड को एमआईसीआर स्ट्रिप पर तीन स्थानों पर पंच किया जाएगा। कार्ड का डाटा रिकार्ड के लिए कंप्यूटर में सुरक्षित रहेगा।
अपराजित श्रीवास्तव, एआरएम बेवर