{"_id":"5f0860be8ebc3e63653d314f","slug":"civic-mainpuri-news-agr449819976","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तीसरे दिन खराब हो रहा नलकूप, कैसे बुझे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तीसरे दिन खराब हो रहा नलकूप, कैसे बुझे प्यास
विज्ञापन
10एमएनपी-01-शहर के मोहल्ला भरतवाल में नलकूप खराब होने पर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण शहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बसे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। खराब हैंडपंपों को ठीक करने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
मोहल्ला भरतवाल, पुरोहिताना, किला बजरिया, किला रोड आदि क्षेत्र में पेयजल संकट है। इन मोहल्लों में लगे खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं जबकि नलकूप की मोटर आए दिन फुंक रही है जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मोहल्ला भरतवाल में देवी रोड चुंगी के पास लगा नलकूप तीन दिन पहले खराब है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। लोगों का कहना है कि मोटर को सही ढंग से नहीं भरा जा रहा है। पुरानी मोटरों को बार-बार भरवाकर प्रयोग किया जा रहा है। मरम्मत के नाम पर नगर पालिका कमीशन खा रही है।
प्रदर्शन करने वालों में राममोहन, दीपक कुमार, रामजीलाल, सचिन कुमार, सतीश चंद्र आदि सहित कई लोग शामिल थे।
मोहल्ले में लगे हैंडपंप खराब हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखकर दिया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे पीने के पानी की दिक्कतें आ रही हैं। मोहम्द इरशाद निवासी भरतवाल
विज्ञापन
तीन दिन पहले नलकूप खराब हुआ तो लोगों को दो दिन तक पेयजल संकट से जूझना पड़ा। आज फिर नलकूप खराब हो गया। जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया।
राम निवास निवासी न्यू भरतवाल
नगर पालिका प्रशासन नलकूप की मोटर को सही ढंग से ठीक नहीं करा रहा है। कमीशनखोरी के कारण नलकूप की मोटर आए दिन खराब हो रही है।
सचिन कुमार निवासी भरतवाल
आए दिन नलकूप खराब हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन मरम्मत के नाम पर कमाई कर रहा है। एक बार में अच्छी तरीके से मोटर को ठीक कराया जाए तो समस्या को निदान हो जाए।
सतीश चंद्र
नलकूप खराब होने की जानकारी मिली है शाम तक ठीक करा दिया जाएगा। बिजली की ट्रिपिंग के कारण मोटर खराब हो रही है। हैंडपंप शिकायत मिलने के तीन दिन में ठीक कराए जा रहे हैं। जल निगम को इसका ठेका दिया गया है।
लालचंद भारती, ईओ