फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

डीआर आगरा मंडल भी न निकाल सके वेयर हाउस समस्या का हल

Thu, 09 Jul 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
civic
09एमएनपी-11-जिला सहकारी बैंक में जानकारी लेते उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता आगरा मंडल हृदयराम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सहकारिता विभाग द्वारा दो वेयर हाउस के निर्माण में आ रही समस्या के चलते बृहस्पतिवार को उपायुक्त एवं उप निबंधक (डीआर) आगरा मंडल मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने घंटों तक अधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन फिर भी कोई उपाय नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

शासन ने सहकारिता विभाग को सुल्तानगंज और सिमरई में सौ मीट्रिक क्षमता के दो वेयर हाउस बनाने की मंजूरी बीते वर्ष दी थी। ग्राम सभा की भूमि पर इनका निर्माण प्रस्तावित किया गया है। लेकिन ये जमीन सहकारिता विभाग के नाम दर्ज न होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता आगरा मंडल हृदयराम मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अंकिता उप्रेती से पूरी जानकारी जुटाई। जिला सहकारी बैंक परिसर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबी चर्चा के बाद इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सका। उन्होंने गेहूं खरीद व ऋण वसूली की भी जानकारी की। बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, महाप्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक दिनेश कुमार, एडीसीओ शीतला प्रसाद, आशीष शुक्ला, सुरेश बाबू सागर, एडीओ संतोष कुमार और नवीन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं उप निबंधक आगरा मंडल को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा। हर हाल में वेयर हाउस का निर्माण इस वर्ष पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता उप्रेती, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed