फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर, कटौती से जूझते रहे लोग

Fri, 26 Jun 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। पॉवर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र पर फुंका ट्रांसफार्मर शुक्रवार को भी नहीं बदला जा सका। इसके चलते लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारी शनिवार तक आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिले में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण शाम तक दूसरे फीडरों से लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई। हालांकि इसके चलते रोस्टिंग के आधार पर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गई। रात को भी बिजली की रोस्टिंग के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को दिन में नया ट्रांसफार्मर मैनपुरी नहीं पहुंच पाया। बिजली विभाग के अधिकारी रात तक ट्रांसफार्मर आने की बात कह रहे हैं। ऐसे में शनिवार को ही इससे आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों को एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात तक दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मैनपुरी पहुंच जाएगा। रात में इसे बदलवाने के लिए काम शुरू कर शनिवार तक आपूर्ति सामान्य कर ली जाएगी।
श्याम किशोर बिंद, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed