{"_id":"5ea83f6f8ebc3e9090614582","slug":"civic-mainpuri-news-agr439590926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से चॉक नाले, नालियां बरसात में बन सकते हैं मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से चॉक नाले, नालियां बरसात में बन सकते हैं मुसीबत
विज्ञापन
2ोएमएनपी-08-शहर के आगरा रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं बावजूद इसके नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अगर समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो बारिश में शहर में जलभराव होना तय है।
सामान्य तौर पर 15 जून के बाद मानसून जिले में दस्तक देता है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक गंदगी से अटे पड़े नालों की सफाई शुरू नहीं कराई है। यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात में कई मोहल्लों में जलभराव होगा। 32 वार्डों के नालों की सफाई के लिए कम से कम दो महीने का समय चाहिए, लेकिन मई की शुरुआत होने को है और पालिका की अभी कोई तैयारी नहीं है।
पिछले साल इन मोहल्लों में हुआ था जलभराव
राजीवगांधी नगर
नगला रते
रामलीला मैदान
खरगजीत नगर
नगरिया
बंशीगोहरा
पंजाबी कॉलोनी
स्टेशन रोड
समय से सफाई न होने के कारण आई थी परेशानी
वर्ष 2019 में नगर पालिका प्रशासन ने समय से नालों की सफाई नहीं कराई थी। नगर के कई मोहल्लों के नालों की सफाई हो नहीं पाई थी और कुछ की हुई भी थी तो उसकी सिल्ट नगर पालिका नहीं उठा पाई थी। इससे निकाली गई सिल्ट बारिश होते ही नालों में ही समा गई थी।
विज्ञापन
नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर खुलने के साथ ही नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
नगर पालिका समय रहते नालों की सफाई नहीं कराती है, इसके चलते फिर खानापूरी की जाती है और बारिश शुरू हो जाती है। इससे लोगों के घरों में पानी भरता है।
धीरी सिंह, राजीव गांधी नगर
नगर पालिका को समय से नालों की सफाई करानी चाहिए। इससे बरसात से पहले नगर के सभी नालों की सफाई हो सके और बरसात में कोई दिक्कत न हो।
शिवांस गुप्ता, मोहल्ला बंशीगोहरा
नालों की सही ढंग से सफाई न होने से घरों में पानी भरता है। 15 मार्च के बाद से ही सफाई का कार्य शुरू करा देना चाहिए था, जिससे कोई दिक्कत नहीं आती।
जगदीश सिंह, खरगजीत नगर
मानसून आने में डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में नगर पालिका कैसे अच्छी तरह से नालों की सफाई करा सकेगी। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विमल कुमार, रामलीला मैदान