फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

हाथ धोने के बाद ही लगा सकेंगे ई-पॉस पर बायोमेट्रिक

Mon, 23 Mar 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी बायोमैट्रिक मशीनों को बंद कर दिया गया है लेकिन राशन वितरण में ई-पॉस से ही वितरण जारी रहेगा। राशन डीलर ग्राहकों के हाथ साफ कराने के लिए सैनिटाइजर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कराएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में लाखों परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है। कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जगह ई-पॉस से ही वितरण किया जा रहा है लेकिन अब ई-पॉस पर बायोमेट्रिक के लिए अंगूठा लगाने पर कोरोना होने का खतरा है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि सभी राशन डीलरों को वितरण के दौरान सैनिटाइजर की व्यवस्था करानी होगी। अगर सैनिटाइजर न हो तो साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए, इसकी जिम्मेदारी पूर्ति निरीक्षकों की होगी।
विज्ञापन

श्रमिकों के बनवाने होंगे राशन कार्ड
सभी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराने के लिए भी शासन के आदेश पर पूर्ति विभाग ने पहल की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों को आदेश जारी किया है। इसमें सभी पंजीकृत श्रमिकों की सूची प्राप्त कर देखना है कि किसके राशन कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनवाने के साथ ही राशन डीलर को भी उसकी सूची देनी होगी। ताकि उन्हें भी राशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी डीलर हाथ धुलवाने के बाद ही ग्राहकों को ई-पॉस मशीन पर बायोमैट्रिक लगवाएं। इसके लिए डीलर स्वयं सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed