{"_id":"5d962ec48ebc3e0138749771","slug":"civic-mainpuri-news-agr4089032112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के आने पर खत्म होगी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के आने पर खत्म होगी भूख हड़ताल
विज्ञापन
फरैंजी में प्रधान के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/किशनी। विकास खंड की ग्राम पंचायत फरैंजी में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। दूसरे दिन भी छह ग्रामीण हड़ताल पर बैठे रहे। न तो कोई अधिकारी उन्हें उठाने के लिए पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि। वहीं, दूसरी ओर डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत में समिति का गठन कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत फरैंजी में हुए घोटालों के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरी बार भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। गुरुवार को भी ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी रही। ग्रामीण जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुलाने की मांग पर अडिग हैं तो वहीं प्रशासन भी शांत बैठा है। धरना स्थल पर कोई भी अधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उप मुख्यमंत्री नहीं आते और प्रधान को जेल नहीं भेजा जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में रमन सिंह, राधेश्याम जाटव, रनवीर शाक्य, दिनेश सविता, भूरे कमल और अजय कुमार चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
समिति करेगी कार्यों का संचालन
बुधवार को जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान शीला देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। अब ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए सदस्य अनुज कुमार, शमा परवीन और रमेश चंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के तीनों सदस्य व पंचायत सचिव नरेंद्र कुमार की सहमति से ही अब गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे।