फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

अधिवक्ताओं पर कार्रवाई को लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Sep 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic
तहसील में धरना देते लेखपालों को संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कन्नौज में लेखपालों पर जानलेवा हमले को लेकर उप्र लेखपाल संघ में भारी रोष है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मामले को लेकर बुधवार को जिलेभर की तहसीलों में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कन्नौज में लेखपाल के गलत रिपोर्ट लगाने का विरोध करने पर वकीलों ने जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं लेखपालों को कई घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। लेकिन इसके बाद भी लेखपालों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। बाद में लेखपालों के विरोध पर देर रात अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इसके विरोध में लेखपालों ने तहसील सदर में धरना दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी करने, उनका पंजीकरण निरस्त कराने और लेखपालों पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में उमाशंकर शाक्य, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रामौतार वर्मा, श्याम कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, प्रज्ञादीप, महेश सिंह तोमर, बृजेश राठौर, दीपचंद्र, शैलेश कुमार, राजेश सक्सेना, राजीव दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed