{"_id":"5fce6d078ebc3ecfb12cfbe9","slug":"civic-kasganj-news-agr4710417134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्दशा- जस के तस हालात, दुल्हन के घर आखिर कैसे पहुंचेगी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्दशा- जस के तस हालात, दुल्हन के घर आखिर कैसे पहुंचेगी बरात
विज्ञापन
कासगंज में बिलराम गेट क्षेत्र में गंदा पानी निकालने के लिए लगाया गया पंपिंग सेट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बिलराम गेट क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान मलबे से नाली चौक हो जाने के बाद उत्पन्न हुई जनसमस्या का समाधान 7 में भी नहीं हो पाया। हालात बद से बदतर हैं। स्थिति यह है कि सुधरने के बजाए दिन प्रतिदिन और बिगड़ते जा रहे हैं। कई परिवारों में शादियां हैं। ऐसे में चिंता सता रही है कि आखिर दुल्हन के घर तक दूल्हा और बाराती कैसे पहुंचेंगे। क्योंकि नालियों का पानी गलियों में बढ़ता ही जा रहा है। घरों के दरवाजों पर पानी जमा है तो घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
फोरलेन सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान 7 दिन पहले मलबा अट जाने से पुलिया चौक हो गई है। जिससे मोहल्ला हुलका, धानमिल रोड, बिलराम गेट क्षेत्र के सभी नाले नालिया ओवरफ्लो हो गए हैं। गंदगी और गंदा पानी गलिया में डेढ़ से दो फुट तक भर गया है। लगातार पालिका और लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था इस समस्या के समाधान में जुटी हुई है लेकिन समस्या का 7 दिन में भी कोई समाधान नहीं हो पाया।
स कई परिवारों में शादियां हैं। कुछ लोग घरों पर ही आयोजन कर रहे हैं। ऐसे में चिंता सता रही है कि दूल्हा और बाराती गंदे पानी से गुजरकर कैसे घरों तक पहुंचेंगे। क्षेत्र में राजेश, मंजू देवी की बेटियों की शादी 9 और 10 तारीख को है। यह लोग घरों पर ही आयोजन कर रहे हैं। वे काफी चिंतित हैं।