फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

फायर हाइड्रेंट प्वाइंट : जांच में खुली निकायों की कलई

Mon, 02 Mar 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
civic
कासगंज। नगर में भीषण अग्निकांड के बाद शुरू की गई हाइड्रेंट प्वाइंट की जांच में लगभग सभी खराब मिले हैं। एफएसओ ने जांच के बाद जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

विगत दिनों शहर की एक कंफैक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड से तकरीबन पौने दो करोड़ रुपये का नुकसान का आकलन किया गया था। उस समय फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को पानी की किल्लत हुई थी। ऐसे में डीएम ने एफएसओ को नगर निकायों में स्थित हाइड्रेंट प्वाइंटों की जांच के आदेश दिए थे। जांच में एफएसओ ने पाया कि जिले के सभी निकायों में 22 हाइड्रेंट प्वाइंट हैं। इनमें से सहावर, सोरों और कासगंज पालिका में प्वाइंट पानी तो दे रहे हैं, लेकिन प्वाइंट तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। वहीं 19 प्वाइंट पूरी तरह जमीदोज हो चुके हैं। इसकी रिपोर्ट एफएसओ महेश चंद्र ने डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले और अग्निशमन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सरकारी महकमों और निजी भवनों में भी नहीं इंतजाम
जिले के कई सरकारी महकमों में अग्निशमन यंत्र तक नहीं हैं। किसी भी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर यंत्र नहीं हैं। इसके अलावा कई निजी अस्पतालों और होटल लॉज में भी आग से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होने चाहिए इंतजाम
- संस्थानों में फायर अलार्म होना चाहिए।
- गलियारों में सेंसर स्प्रिंकलर होना चाहिए।
- सभी फ्लोर पर अग्निशमन यंत्र होने चाहिए।
- भवनों में आपातकालीन द्वार होना चाहिए।
- बहुमंजिला भवनों में हॉज पाइप सभी फ्लोर पर होना चाहिए।
एक नजर-
- 2 अग्निशमन केंद्र हैं जिले में।
- 4 दमकल वाहन हैं जिले में।
सौंप दी है रिपोर्ट
- जांच पूरी कर ली गई है। कोई भी हाइड्रेंट प्वाइंट सही नहीं किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। बहुमंजिला इमारतों में भी जांच की जा रही है।
- महेश चंद्र, एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed