{"_id":"5dc996888ebc3e5b1c706ac6","slug":"civic-commissioner-mainpuri-news-agr414773965","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में जल निकासी और सफाई कराएं: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में जल निकासी और सफाई कराएं: कमिश्नर
विज्ञापन
11एमएनपी-19-नगला पजाबा में निरीक्षण करते कमिश्रर व डीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद सोमवार को जिले के दौरे पर आए आयुक्त आगरा मंडल आगरा एवं जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार भी डेंगू पर गंभीर नजर आए। उन्होंने डेंगू ग्रस्त मोहल्ला नगला पजाबा में लोगों से सीधे संवाद किया। साथ ही अफसरों को निर्देश दिए कि चार दिन में सभी मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था कराने और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। सभी प्रभावित इलाकों में लगातार चार दिन तक टीमें भेजकर मरीजों को उपचार दिया जाए।
सोमवार को जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त आगरा मंडल आगरा जिले का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नगला पजाबा में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में नालों की सफाई नहीं की गई है, एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं किया गया है। इसके चलते मोहल्ले में डेंगू के मरीज बढ़े हैं। इस पर उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान चलाकर चार दिन के अंदर नालों की सफाई कराई जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाए जाने की व्यवस्था भी की जाए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन सभासदों की संस्तुति के उपरांत ही आहरित किया जाए। सीएमओ तथा ईओ नगर पालिका को चेतावनी दी कि स्वास्थ्य और सफाई में यदि लापरवाही की गई तो फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने यहां सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा, अपर जिलाधिकारी बी. राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, परियोजना अधिकारी डूडा आरके सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकारी आंकड़ों में जिले में डेंगू
वर्तमान में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या- 14
डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या-00
जिला अस्पताल की रिपोर्ट में डेंगू पीड़ित पाए गए मरीज- 110
प्राइवेट अस्पतालों के अनुसार
डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या-200
डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या-60
बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया
आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार ने सोमवार को बीएसए कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में शौचालय उपलब्ध रहें। जिन अध्यापकों का सत्यापन होना शेष रह गया है, उनका 15 दिन के अंदर सत्यापन करा लिया जाए। कनवर्जन कास्ट की लंबित न रहे। सभी शिक्षकों की सर्विस बुक सहित समस्त अभिलेख उपलब्ध रहें। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ाई, खान-पान, बिस्तर सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। बीएसए कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई की प्रशंसा की।
स्वास्थ्य सेवाओं को भी जांचा
आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में पहुंच तीमारदारों, मरीजों से बात करके उनके इलाज, दवाई, उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान कहा कि ब्लड लेते समय समस्त प्रकार जांचें की जाएं ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाई जाए। इस अवसर पर प्रभारी सीएमएस सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।