फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

जल निगम का गिट्टी से भरा ट्रैक्टर सड़क में धसा

Sun, 01 Mar 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
civic
कचहरी स्थित जलकल कार्यालय के पास सीवर द्वारा बनाई जा रही सड़क में फंसा ट्रैक्टर- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के वाटर वर्कशॉप के समीप सीवर लाइन निर्माण की पोल खुलती नजर आ रही है। सीवर लाइन निर्माण के बाद जल निगम द्वारा बनाई गई सड़क में जलनिगम का ही गिट्टी से भरा ट्रैक्टर फंस गया।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर कुछ दिन पहले ही सीवर लाइन निर्माण कार्य पूरा हुआ है, उसी के साथ पानी की सप्लाई की लाइन भी वहीं से डाली गई है। ठेकेदार ने खोदाई के बाद मिट्टी को ठीक तरह से नहीं दबाया, जिससे वहां पर बनाई गई सड़क धंस गई है। आलम यह है कि वार्ड संख्या 10 में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जलनिगम का गिट्टी से भरा ट्रैक्टर उसमें फंस गया, जिससे वहां पर बना चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड संख्या 10 के सभासद ने कहा कि पिछले दस दिन पहले ही सड़क को बनाया गया था।
विज्ञापन

जलकल कंपाउड के पास सड़क धसने की वजह मिट्टी सही से नहीं बैठ पाई थी, उसे दोबारा बनवा दिया जाएगा।
- एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed