फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

राजा के ताल को लगी शिकारियों की नजर

Mon, 01 Jul 2019 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
civic
नगर स्थित राजा का ताल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजा के ताल पर अब विदेशी पक्षियों का बसेरा नहीं होता। यहां वर्ष भर आने वाले पक्षियों को शिकारियों की नजर लग गई है। अभी भी शिकारी संरक्षित प्रजाति तीतर का बेखौफ शिकार करते हैं। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत भी की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई व कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब एक दशक पूर्व शहर स्थित राजा के ताल पर मानसून की आहट से पहले ही विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता था। तरह तरह के चिड़ियां व अन्य पक्षी नजर आते थे। राजा का ताल एक तरह का पर्यटन स्थल बन चुका था। जिले भर से लोग पक्षियों के प्रवास का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां आते थे। प्रशासन भी इस ओर ध्यान देने लगा था, लेकिन इस बीच राजा के ताल को शिकारियों की नजर लग गई। यहां आने वाले विदेशी पक्षियों का शिकार किया जाने लगा।
विज्ञापन

कई बार पक्षियों को जहर देकर मारने की घटनाएं भी हुईं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते शिकारी हावी होते गए और धीरे धीरे विदेशी पक्षियों का आना तकरीबन खत्म हो गया। अराजक तत्वों के पास जब शिकार की कमी हुई तो संरक्षित तीतर प्रजाति का शिकार होने लगा। बता दें कि राजा के ताल क्षेत्र में तीतर काफी पाए जाते थे। शिकार के चलते अब यह भी खात्मे के कगार पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोग भी शिकायतें करते-करते अब थक कर बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा के ताल को शिकारियों के साथ ही भू-माफियाओं की नजर भी लगी है। ताल पर दबंग कब्जा जमा रहे हैं। हाल ही में लेखपाल की ओर से एसडीएम को दी गई एक जांच रिपोर्ट में महमूद नगर निवासी सलीम खान पर अवैध कब्जे के आरोप सही पाए थे। मिट्टी डालने की कोई परमीशन न होने की बात भी जांच रिपोर्ट में कही गई थी। इस पर मामला दर्ज किए जाने की संस्तुति भी की गई थी। हालांकि अभी तक भू-माफिया के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed