फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City Mall robbery case employee was angry at being fired from job hence this conspiracy was hatched

सिटी मॉल लूट केस: नौकरी से निकालने पर नाराज था कर्मचारी, इसलिए रची ये साजिश; चालक सहित चार गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

सिटी मॉल लूट केस में पुलिस ने चालक सहित चार को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी से निकाले जाने से नाराज थे, इसी वजह से लूट की साजिश रची थी। 
 

विज्ञापन
City Mall robbery case employee was angry at being fired from job hence this conspiracy was hatched
सिटी मॉल लूट केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हाईवे पर रुनकता में सिटी मॉल के पूर्व कर्मचारी ने ही 2.77 लाख रुपये लूटे थे। मॉल का वर्तमान लोडर चालक भी वारदात में शामिल था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश सहित 4 को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वर्तमान कर्मचारी है। दो फरार हैं। पूर्व कर्मचारी ने नौकरी से निकालने पर साथियों की मदद से लूट की थी। उसे 10 से 12 लाख रुपये कैश मिलने की उम्मीद थी। मगर, रकम कम निकली।
विज्ञापन


15 फरवरी को सिकंदरा के पनवारी में निर्माणाधीन पुल के पास वारदात हुई थी। सिटी मॉल के कर्मचारी पुनीत और दीपक से बदमाश तमंचा तानकर रुपयों से भरा बैग, स्कूटी और बाइक लूट ले गए थे। बैग में 2.77 लाख रुपये थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले फिर बदमाश पकड़े गए।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा टीम के साथ लगे थे। बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के बाद मथुरा के कोसीकलां निवासी अनिल, कल्लू शर्मा, सिकंदरा की जैन गली निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रंगोली कॉलोनी निवासी अभिषेक राठौर शुक्रवार दोपहर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब आदत की वजह से निकाला
थाना प्रभारी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि अनिल सिटी मॉल में लोडर चलाता था। मगर, उसकी आदत खराब थीं। वह झगड़ा करता था। शराब पीकर वाहन चलाता था। इस वजह से कई बार कंपनी के अधिकारियों से भी झगड़ चुका था। माल भी देर से पहुंचाता था। इस कारण 1 महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया। तब उसने मॉल के कर्मचारियों से लूट की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक मॉल में लोडर चलाता है। उसे लालच दिया। दोनों साथ में रेकी करने निकले। उन्हें पता था कि पुनीत और दीपक कैश लेकर जाते हैं। उनके साथ लूट की साजिश रची।


फरार बदमाशों की तलाश
आरोपी अनिल ने अपने साथी संदीप, कल्लू, दहतोरा के दीपक और करन से बात की। चारों लूट करने आए थे। लोडर लेकर पहले ही आगे कुछ दूरी पर अभिषेक और अनिल खड़े हो गए। लूट करने के बाद बदमाश अनिल के पास आए थे। इसके बाद लोडर से भाग गए थे। स्कूटी और बाइक को खड़ा कर दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि 10 से 12 लाख रुपये मिल जाएंगे। मगर, बैग में 2.77 लाख रुपये ही निकले। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त लोडर और रुपये बरामद कर लिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed