फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   christmas

क्रिसमस डे पर चर्च में गूंजा जिंगल बेल-जिंगल बेल

Wed, 25 Dec 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
christmas
कासगंज में किश्चियन पर्व के मौके पर सदर चर्च में प्रार्थना कराते फादर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद में क्रिसमस पर्व बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। ईसाई समाज की बस्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सदर चर्च में किसमस सर्विस का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सदर चर्च के पादरी रेव्हरन अनिल ग्यान प्रकाश ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म एक गोशाला में हुआ था। उन्होंने हमेशा लोगों को शांति, भाईचारा, प्रेम के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश को हम सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए जो भी गरीब और जरूरतमंद हैं उनकी सेवा करें। आपस में मिलजुल कर रहें। सभी जीवों से प्रेम करें। उन्होंने क्रिसमस की प्रार्थना संपन्न कराई।
विज्ञापन

चर्च और घरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए। भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्यार और भाईचारे का संदेश देते हुए लोग एक दूसरे के घर गए और क्रिसमस की बधाईयां दी। उपहारों का आदान प्रदान किया गया। सेंटा क्लॉज के रूप में सजे पात्रों ने बच्चों को उपहार बांटे। बस्ती में गुब्बारे, गुल्ले व अन्य खेल खिलौने बेचने वाले दुकानदारों ने पहुंचकर बच्चों की खुशियों को दूना कर दिया। बच्चों ने इनसे सामान की खरीदारी की। इस दौरान आईविन चंद्र, जगदीश चंद्रा, अरविंद सहाय, डेमियल अमर पाल, सीके प्रसाद, अभिषेक, अनमोल, कैरलालाल, सिरिल सी लाल, अभिषेक, इम्मानुएल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed