{"_id":"5a856a874f1c1ba1268ba754","slug":"christian-will-not-do-any-religious-activity-for-days-40","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"40 दिन तक ईसाई समाज के लोग नहीं करेंगे कोई मांगलिक कार्य, वजह है ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिन तक ईसाई समाज के लोग नहीं करेंगे कोई मांगलिक कार्य, वजह है ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
गिरजाघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राख बुधवार के साथ ही ईसाई समाज के 40 दिवसीय उपवास और परहेज की अवधि प्रारंभ हो गई। राख बुधवार के दिन आगरा में अजमेर रोड स्थित शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान मसीह समाज के लोग पूजा और प्रार्थना में अपना समय व्यतीत करते हैं।
बुधवार को सेंट पीटर्स, सेंट पॉल्स, सेंट मेरीज समेत सभी गिरजाघरों में सुबह और शाम को प्रार्थना सभाएं हुईं। फादर ने उपस्थित विश्वासियों के माथे पर राख मलकर जीवन की क्षणभंगुरता और पश्चाताप की याद दिलाई।
आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि राख बुधवार से लैंट सीजन शुरू हो गया। इस दौरान मसीही समाज प्रभु ईसा मसीह के दुखभोग, क्रूस पर पीड़ादायी मृत्यु और तीसरे दिन पुन: जी उठने की घटनाओं का ध्यान करता है।
विज्ञापन
इन दिनों में समाज के लोग मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह आदि भी नहीं करते हैं। गिरजाघरों में वाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं होता है। पुरोहित पूजा समारोह में बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करते हैं, जोकि शोक का प्रतीक समझा जाता है।

याद रखो तुम मिट्टी हो
गिरजाघर
- फोटो : अमर उजाला
सेंट मेरीज चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा के बाद फादर स्टीफन ने कहा कि हे मानव, याद रखो तुम मिट्टी हो और एक दिन मिट्टी में ही मिल जाओगे। उन्होंने जीवन की क्षणभंगुरता पर रोशनी डाली।
सेंट पीटर्स चर्च में फादर जो थाईकाट्टिकल, फादर केसी थॉमस, फादर भास्कर, फादर प्रवीन मोरिस, फादर जिप्सन, पिंडीकनाइल ने पूजा करवाई। छावनी स्थित सेंट पेट्रिक्स चच में फादर जॉन फरेरा व फादर जेवियर ने राख बुधवार की धर्मविधियां करवाईं।